top of page

वीर अभिमन्यु (Veer Abhimanyu Poem)

Updated: Feb 5

Veer Abhimanyu Poem by Neeraj Kumar

Veer Abhimanyu Poem


सुर्य तो कोई और था, सुर्य पुत्र तो कोई और था !

अर्जुन तो कोई और था, कर्ण तो कोई और था !

थी मगर उसमें छिपी कहीं, सुर्य किरण कोई और था !


सुभद्रा का वो लाल था, श्री कृष्ण का वो मान था !

यु तो वो एक बाल था, अर्जुन का आधार था !

देखने में वो यू यशश्वी, श्री कृष्ण का ही अंश रूप था !

महारथी तो पता नहीं पर अद्वितीय वो वीर था !

कौन उसको रोकेगा, जो वों कृष्णा शिष्य पार्थपुत्र था !


वो दिन भी अब आ चुका था, जिस दिन के लिए श्री कृष्ण ने उसे रचा था !

अब रण भूमि में कौरवों की सेना समीप थी, पार्थ आज दूर कहीं, फिर ना कोई आस थी !


आ खड़ा वो वीर बालक, पांडवो की शान था !

गर्भ में मिली वो विद्या, अभिमन्यु का अभिमान था !

दुरुयोधन ने जो चाल चली थी, चक्रव्यूह गुरु द्रोण ने रची थी !


सुर्य का वो तेज किरण, आग में जलती गगन !

आज वो निकला कहीं था, गुरु द्रोण के सामने खड़ा था !

कांप उठती थी काल भी, जिन महारथियों के सामने !

आज एक सोलह वर्ष का बालक सामने खड़ा था !


सात से जो लड़े याथाचित, श्री कृष्ण शिष्य वो बाल था !

अर्जुन से भी अधिक तेज जिसका, सर्वश्रेष्ठ महावीर था !

कर चुका वो अंत अर्जुन - कर्ण द्वांद का, सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर था !

हर एक को घायल किया, किंचित भी ना वो भयभीत था !

कौन उसे करे पराजित, जों ना वो माधव देय बलिदान था !

हार और जीत का तो पता नहीं पर,

सूर्यास्त के पहले ही उस दिन, सुर्य तो कहीं खो गया था,

सुर्य तो कहीं खो गया था !!

Comments


Receive Legal Updates

Stay informed with our latest legal insights and news by subscribing below.

bottom of page